शक्ति स्थल के जीर्णोद्धार का संकल्प : सागर एवं खुरई ताम्रकार समाज की एक सकारात्मक पहल..
-------------------------------------------------------------------
गढ़ौला जागीर (खुरई) : आज दिनांक 01/07/2018 दिन रविवार को हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार समाज संगठन सागर एवं ताम्रकार समाज संगठन खुरई के संयुक्त तत्वाधान में, मध्यप्रदेश के सागर जिला अंतर्गत खुरई तहसील के सुमरेरी रेल्वे स्टेशन से मात्र 3 किलोमीटर दूर स्थित " सती चबूतरा " के नाम से प्रसिद्द हैहयवंशीय क्षत्रिय शक्ति स्थल, ग्राम गढ़ौला जागीर में सागर एवं खुरई के स्वाजातीय बंधु एकत्रित हुए ।
- उक्त हैहयवंशीय क्षत्रिय समाज की धरोहर की साफ़-सफाई उपरान्त माता सती को सिंदूर चोला चढ़ाया गया, श्रृंगार पूजन हवन एवं प्रसादी वितरण की गई । इस सुअवसर पर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने ध्वनिमत से " माता सती " चबूतरे (शक्ति स्थल) के जीर्णोद्वार एवं मंदिर निर्माण का संकल्प पारित कर दान-राशि की घोषणा की ।
- इस सुअवसर पर भोपाल से पधारे श्री लक्ष्मीनारायण "उपेन्द्र" जी ने बताया कि हैहयवंशीय क्षत्रिय समाज की इस प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर का इतिहास मुगल कालीन लगभग 400 वर्ष पुराना है, यह पवित्र स्थल हैहयवंशीय क्षत्रिय समाज में वर्णित बड़वार (गोत्र-वंश) से संबद्ध है, साथ ही हम सभी के लिये एक पवित्र तीर्थ है, माता सती के शक्ति-स्थल पहुंचकर सच्चे मन से प्रार्थना करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ।
- ग्राम गढ़ौला जागीर स्थित इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित कर इस पवित्र स्थल से लगे हुए " तमेरों का बगीचा " का भी निरीक्षण किया गया, जो सामाजिक देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण स्थिति में बना हुआ है ।
- इस सुअवसर पर हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार (कसेरा) समाज संगठन म.प्र.के मार्गदर्शक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
श्री लक्ष्मीनारायण "उपेन्द्र",
श्री माखनलाल ताम्रकार सागर,
श्री चंद्रकांत ताम्रकार खुरई,
श्री नीलेश ताम्रकार खुरई,
संभागीय अध्यक्ष श्री धन्नालाल जी ताम्रकार सागर,
श्री रामेश्वर प्रसाद ताम्रकार (अध्यक्ष खुरई),
श्री राममोहन ताम्रकार (उपाध्यक्ष),
श्री प्रदीप ताम्रकार (अध्यक्ष- श्री सिंहवाहिनी माँ बगुलामुखी मंदिर ट्रस्ट ताम्रकार समाज खुरई),
श्री गजानंद ताम्रकार,
श्री मुरारीलाल शिवपुरिया,
श्री श्रीकांत ताम्रकार,
श्री गणेश ताम्रकार,
श्री उमाशंकर ताम्रकार,
श्री अनूप ताम्रकार,
श्री सूर्यकांत ताम्रकार,
श्री महेश वर्मा (मुन्ना),
श्री प्रखर ताम्रकार (पचमढ़ी)
श्री शिवराम ताम्रकार (अध्यक्ष),
श्री मनीष ताम्रकार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),
श्री दिलीप ताम्रकार (उपाध्यक्ष)
श्री अनिल ताम्रकार (सचिव),
श्री मुकेश ताम्रकार (सांस्कृतिक सचिव),
श्री सनी ताम्रकार (उपाध्यक्ष),
श्री नयन ताम्रकार (प्रवक्ता),
श्री राजू ताम्रकार (काकगंज),
श्री विजय ताम्रकार (बंडा),
श्री राकेश ताम्रकार,
श्री प्रतीक ताम्रकार,
श्री हर्ष ताम्रकार,
श्री निमेष ताम्रकार
एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु एवं बच्चे उपस्थित रहे ।
- उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने ध्वनिमत से इस प्राचीन हैहयवंशीय धरोहर को संरक्षित कर उचित रख-रखाव सहित माता सती के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प चार पारित किया ।, तत्संबंध में शीघ्र ही सागर एवं खुरई में सामाजिक बैठक कर सभी स्थानीय स्वजातीय परिवारों से इस पवित्र कार्य में सहयोग किये जाने का निवेदन किया जायेगा । शक्ति स्थल मंदिर निर्माण के लिये प्रारंभिक तौर पर श्री संतोष ताम्रकार (सिरोंज) द्वारा 8000/- खुरई से 21000/- एवं सागर से 11000/- हजार की तत्कालीन घोषणा इस कार्य हेतु की गई है जो की कार्य प्रारंभ होने के पश्चात् बढ़ाई जायेगी ।
- आप भी इस पूण्य कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं ।



No comments:
Post a Comment